सिरसा जिले के गांव में खेत बनी ढ़ाणी में रात को दंपति को बंधक बना सोने की बालियां और कोका छीना, दहशत में ढाणियों के निवासी
Mahendra india news, new delhi
SIRSA जिले के ढुकड़ा गांव में गोपीराम सिहाग की ढाणी में 3 नकाबपोश युवकों में दिया लूटपात की घटना को अंजाम दिया। ढुकड़ा गांव के गोपीराम सिहाग और उसकी पत्नी को बनाया बंधक, गोपीराम के साथ मारपीट kr दोनों को कमरे में बंद कर ली । पूरे घर की तलाशी लेने के बाद लूटेरों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने गोपीराम की पत्नी के कानो की बालियां और नाक का कोका छीन कर ले गए । नकाबपोश युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
31 मार्च रात 1:19 मिनट पर घटना के 5 मिनट बाद खिड़की से बाहर आए दोनों पती पत्नी और पड़ोस में अपने परिवार की ढाणी में जाकर सारी घटना बताई और डायल 112 पर फोन कर SIRSA पुलिस को जानकारी दी । पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ जमाल चौकी में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की । मामले की जांच जमाल पुलिस चौकी प्रभारी राम कुमार कर रहे हैं।
ढुकड़ा गांव के गोपीराम ने बताया की वह 23 साल से ढाणी में रह रहा है। उसका बेटा हनुमानगढ़ राजस्थान में नौकरी करता है। वह और उसकी पत्नी खेत में बनी ढ़ाणी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 23 साल में आज तक कोई इस तरह की घटना नहीं हुई ये पहली बार ऐसी घटना हुई है ।
ढुकड़ा गांव के गोपीराम ने बताया की उन्हें किसी पर तो नहीं है ना ही किसी से कोई दुश्मनी है । पर नशेड़ियों का यह काम हो सकता है। क्योंकि लगातार इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है और सभी ढाणी वाले डर और भय के माहौल में जी रहे हैं
गोपी राम ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों पर शख्स से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
