हरियाणा में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगी
हरियाणा की बड़ी खबरों में हांसी से हैं। शहर में पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू मिष्ठान भंडार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले एक बदमाश की पुलिस मुठभेंड हो गई। इस दौरान पुलिस ने एनकाउंटर किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अनुराग को जांच के दौरान पुलिस रात को करीब 11:10 बजे अवैध हथियार की बरामदगी के लिए सुंदर नहर पुल के पास लेकर गई थी।
बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी अनुराग ने अचानक स्पेशल स्टाफ टीम पर अवैध हथियार से फायरिंग कर भागने की कोशिश की गई। पुलिस ने संयम और आत्मरक्षा का परिचय देते हुए जवाबी फायरिंग की। इस जवाबी फायरिंग में आरोपित अनुराग के पांव में गोली लगी। इसके बाद घायल होने पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अनुराग हांसी के मशहूर पिंटा चिकन कॉर्नर पर कार्य करता है।
