नाथूसरी चौपटा में सडक़ हादसे में महिला की मौत के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा
mahendra india news. new delhi
नाथूसरी चौपटा में भट्टू रोड पर ट्राले व मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान रात को ही मौत हो गई। जबकि उसका पति सोमवार को हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव मिगनी खेड़ा निवासी ताराचंद और उसकी धर्मपत्नी मूर्ति देवी के रूप में हुई है। नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हिसार जिला के गांव मिगनी खेड़ा निवासी करीब 48 वर्षीय तारा चंद अपनी पत्नी करीब 45 वर्षीय मुर्ति देवी के साथ नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव लुदेसर में रिश्तेदारी के अंदर आया हुआ था। रिश्तेदारों से मिलने के बाद रविवार रात्रि सवा नौ बजे वापस अपने घर बाइक पर जा रहा था। वह जैसे नाथूसरी चौपटा में भट्टू रोड पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्राले ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगिरों ने घायलों को ई-रिक्सा से चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से दोनों को सिरसा रैफर कर दिया गया। महिला मुर्ति देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं उसके पति ताराचंद को हिसार रैफर कर दिया गया। जहां हिसार के निजी अस्पताल में ताराचंद ने भी दम तोड़ दिया। नाथूसरी चौपटा थाना में कार्यरत एएसआई जगदीश चन्द्र ने बताया कि रविवार रात को चौपटा के भट्टू रोड पर हादसे की सूचना मिली और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रक और बाइक की टक्कर में गांव मिगनी खेड़ा निवासी करीब ४८ वर्षीय तारा चंद अपनी पत्नी करीब ४५ वर्षीय मुर्ति देवी घायल हो गए। मुर्ति देवी की रात को ही मौत हो गई और उसके पति ताराचंद की सोमवार को मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
