home page

महंगाई का तड़का: सरसों तेल के दामों में उछाल, मार्च-अप्रैल तक करना होगा नई फसल का इंतजार

 | 
news

mahendra india news, new delhi

रसोई का बजट इन दिनों महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है। खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। खासकर सरसों तेल के बढ़ते दामों ने घरों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। सरसों तेल के भाव 220 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को रसोई का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

सरसों की नई फसल के लिए करना होगा इंतजार

सरसों की नई फसल का उत्पादन मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। यानी अभी नई फसल आने में लंबा समय बाकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं को फिलहाल सरसों तेल की ऊंची कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। खाद्य तेलों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब हर घर की रसोई में दिखाई देने लगा है।

खाना बनाने से लेकर नाश्ते और अन्य खाद्य पदार्थों पर होने वाला खर्च बढ़ रहा है। इसका असर होटल, ढाबे, मिठाई और नमकीन कारोबार पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों का कहना है कि यदि तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो उत्पादन लागत में इजाफा होगा। ऐसे में कारोबारियों को भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं, जिसका सीधा बोझ अंततः ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now