डीईईओ से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों के अनेक मुुद्दों को लेकर हुई चर्चा
A delegation from the Primary Teachers' Union met with the Deputy Education Officer. A number of teacher issues were discussed.
mahendra indianews
सिरसा। प्राथमिक विद्यालयों व प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के संबंध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी सिरसा ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी से मुलाकात की। मुलाकात बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस मुलाकात के दौरान अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई
, जिनमें अधिकारी महोदया ने सभी की एसीपी लगाने की बात कही। एलटीसी का बजट सभी खंडों की डिमांड प्राप्त होते ही आवंटित करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री स्कूल सौन्दर्यीकरण के अंतर्गत सत्र 2023-24 व 2024-25 की 2 प्राथमिक विद्यालयों की राशि जारी करवाने हेतु केस डीएसई भिजवाए गये थे। डीईईओ ने स्वयं व्यक्तिगत रूचि लेते हुए केस रिपोर्ट लेकर कार्यकारिणी को सूचित करने को कहा।
इसके साथ-साथ प्राथमिक विद्यालयों में आॅफलाइन नामांकित बच्चों को भी वित्तीय लाभ प्रदान किए जाने व एमआईएस पर टेम्पररी परिवार पहचान पत्र का आॅप्शन खोले जाने की बात मुख्यालय तक प्रेषित करने पर सहमति बनी। उपायुक्त सिरसा से बच्चों के आधार कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर लगाने के लिए पत्राचार करने पर सहमति बनी। जीआईएस की अभी तक की संपूर्ण सूचि बनवाने पर सहमति बनी। कुछ साथियों के व्यक्तिगत कार्य खंड प्रधानों द्वारा रखे गये थे
, जिनके बारे में व्यक्तिगत रूप से बता दिया जायेगा। इनके अलावा पदोन्नत मुख्य शिक्षकों के वेतन निर्धारण विसंगतियों, एसीपी के कुछ विशेष मुद्दों, विद्यालयों में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, विद्यालयों में चौकीदार की नियुक्ति, कण्डम घोषित कर तुड़वाए गये कमरों की जगह नए कमरे निर्माण आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हेतु अगले सप्ताह फिर से मुलाकात की जाएगी। 2017 बैच के जिन शिक्षकों ने एसीपी केस अभी तक नहीं भेजा है, वे एक प्रार्थना पत्र अपने डीडीओ को व एक संगठन (खंड प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ) को लिखें, ताकि अगली मुलाकात में तथ्यपरक बात रखी जा सके। इस मौके पर जिला प्रधान विजय शर्मा, प्रेम बोस, शैलेन्द्र ढिल्लों, कन्हैया लाल चाहर, संदीप रूंडला, मोहन लाल, सुधीर सुथार सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
