नगर परिषद चेयरमैन से मिला सैनी सभा ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल, भादरा पार्क व गोल डिग्गी से गौशाला रोड का नामकरण ज्योतिबा फुले के नाम पर करने की मांग
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट जंडवाला मोहल्ला का प्रतिनिधिमंडल अपनी कुछ मांगों को लेकर सैनी सभा के संरक्षक विजयपाल सैनी, प्रधान नरेंद्र सैनी व विजय सैनी दहिया के नेतृत्व में नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप से नगर परिषद कार्यालय में मिला। जिसमें भादरा पार्क का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर करने, गोल डिग्गी चौक से रंगड़ी रोड (गौशाला) का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले करने, कम्यूनिटी सेंटर का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम पर रखे जाने की मांग की।
क्योंकि महात्मा ज्योतिबा फुले एक ही नाम ही नहीं, पिछड़े व शोषित वर्ग के मसीहा और सामाजिक क्रांति और शिक्षा के अग्रदूत भी थे। सिरसा शहर में न तो इनके नाम से कोई पार्क है और न ही किसी चौक का नामकरण इनके नाम पर है। सैनी सभा ट्रस्ट सिरसा भादरा पार्क का नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर करने के बाद सरकार व नगर परिषद द्वारा सभा को पार्क का जिम्मा सौंपा जाता है तो सभा यह जिम्मेवारी लेने को तैयार है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियां महात्मा ज्योतिबा फुले के इतिहास के बारे में जान पाएंगी।
सभा के कोषाध्यक्ष विजय सैनी दहिया ने बताया कि सभा की ओर से ट्रस्टीगण बनाए जा रहे हैं, जो भी समाज का व्यक्ति ट्रस्टी बनने का इच्छुक है तो सैनी सभा ट्रस्ट कार्यालय में 87083-74341 पर संपर्क करें और जो समाज के विद्यार्थी सम्मान समारोह के लिए भी इन्हीं नंबरों पर संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर उपप्रधान विशाल सैनी, पूर्व पार्षद बृजलाल सैनी, सहसचिव ईश्वर सैनी, पूर्व प्रधान साधुराम सैनी, सचिव अमी
चंद सैनी, मा. गुरदीप सैनी, अमित सैनी, दयानंद सैनी, नरेश सैनी, नरेश सैनी (लाला), कुलदीप सैनी, बजरंग पारीक सहित समाज के अन्य महानुभाव उपस्थित थे।
