home page

HARYANA में 7500 से अधिक आबादी वाले गांवों में शुरू होगी घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था

 | 
news

Mahendra india news, new delhi

HARYANA सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 7500 से अधिक आबादी वाले गांवों में घर-घर से ठोस कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू की गई है। योजना के तहत महाग्राम एवं पात्र ग्राम पंचायतों में किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक तथा एक कचरा संग्रहणकर्ता रखने की अनुमति दी है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरे का घर-घर से संग्रहण, कचरे का पृथकीकरण तथा कचरा प्रबंधन तथा वैज्ञानिक तरीके से उसका निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि गांवों में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था हो। 

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि इस संबंध में पात्र जिला के सभी खंडों के महाग्रामों एवं संबंधित ग्राम पंचायतों, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों, पंचायत सचिवों तथा सरपंचों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि कचरा संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है कि वह अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए गंभीरता से कार्य करे। ग्रामीण भी घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। एडीसी ने कहा कि निर्देशों की अवहेलना या व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस योजना को सफल बनाएं, ताकि ग्रामीण आँचल में स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now