home page

हरियाणा में मां-बेटी की हत्या, डबल मर्डर से सनसनी, इस वजह से पति ने दोनों को मार डाला

 | 
A double murder of a mother and daughter in Haryana caused a sensation; the husband killed them both for this reason
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में नारनौल से हैं। गांव ढाणी ठाकरान में सोमवार देर शाम एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। इस दिल दहला देने वाली घटना से सारा गांव शोक में है। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। 


जानकारी के अनुसार गांव ढाणी ठाकरान निवासी अशोक सिंह का अपनी 40 साल की पत्नी राजबाला देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इसी कहासुनी बढ़ते-बढ़ते तीखी बहस में बदल गई। इसी दौरान उनकी 14 साल की बेटी मीनाक्षी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप लगाया जा रहा है कि तैश में अशोक सिंह ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।


जानकारी के अनुसार पता चला है कि प्रथम दृष्टया दोनों की गला दबाकर मर्डर करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि महिला व उसकी बेटी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया।

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपितअशोक सिंह को हिरासत में ले लिया है। आरोपित व्यक्ति खेती-बाड़ी का कार्य करता है। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।