home page

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में वरूवाली नहर में डूबते बच्चे को बचाया, कर्मचारियों ने दी बच्चे को नई जिंदगी

 | 
A drowning child was rescued from the Varuwali canal in the Nathusari Chaupata area; the staff gave the child a new life

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र से गुजरने वाली वरूवाली नहर में सोमवार शाम को एक दस वर्षीय बच्चा डूब गया। इसके बाद साथ आए दूसरे बच्चे ने शोर मचा दिया। बच्चे को डूबते हुए देखे चौपटा के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के संदीप सहारन(लाइब्रेरियन)व ड्राइवर सुशील कुमार ने देखा। इसके बाद उसने नहर में कूद कर बच्चे को बचा लिया। 


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को नाथ समुदाय का मनहोरलाल का बच्चा हनी अचानक वरूवाली नहर में गिर गया। इसके बाद बच्चा गहरे पानी में चला गया। बच्चा को डूबते हुए चौपटा के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के संदीप सहारन(लाइब्रेरियन)व ड्राइवर सुशील कुमार ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित बच्चे को नहर से बाहर निकाल लिया। बच्चे की सूचना मिलने पर राहगिरों की भीड़ लग गई। वहीं स्वजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को बचाने पर कर्मचारियों धन्यवाद किया।