home page

हरियाणा प्रदेश में नगर निगम में कार्यरत महिला क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर मांगी रिश्वत

 | 
 हरियाणा प्रदेश में नगर निगम में कार्यरत महिला क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर मांगी रिश्वत 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में नगर निगम में कार्यरत महिला क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार शाम को कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान मोनिका भाटिया के रूप में हुई।
महिला मोनिका ज्वाइंट कमिश्नर एनआईटी कार्यालय में एचकेआरएम के तहत तैनात थी।
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर मांगे थे दो हजार रुपये।

 डबुआ कॉलोनी निवासी एडवोकेट धनराज ने की थी शिकायत।

एसीबी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल।

शिकायतकर्ता को दिए गए थे चिन्हित दो हजार रुपये।

पैसे लेते ही टीम ने महिला क्लर्क को मौके पर दबोचा।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज।

आरोपी से पूछताछ जारी, मामले की जांच शुरू।