गांव दड़बा कलां में आग लगने से लकडिय़ां, उपले व तुड़ी जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां में माखोसरानी रोड के समीप मंगलवार को अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों लकडिय़ां और उपले व तुड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व की टीम में पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार भयंकर गर्मी में आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। मगर आग तेजी से फैलने लगी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने से लकडय़िों और उपलों का काफी नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
