home page

हंजीरा गांव में बस अड्डे के पास लगी आग, लकडिय़ां और उपले जलकर राख, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

 | 
A fire broke out near the bus stand in Hanjira village, burning wood and cow dung cakes to ashes. The fire was brought under control after an hour of hard work
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा में बस अड्डे के पास अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों की नहर के किनारें रखी लकडिय़ां और उपले जलकर राख हो गए। आग लगने घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। 


जानकारी के अनुसार दोपहर को भयंकर गर्मी में आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नाथूसरी चौपटा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान भागमल, बुधराम, महाबीर, सोहनलाल, भंवर सिंह सहित कई ग्रामीणों की लकड़ियां और उपले इत्यादि जल गये। 


सबसे अहम् बात ही रही की नहरों में पानी बंध है और आग बुझाने के लिए पानी का प्रबध बड़ी मुश्किल से हुआ. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने से लकडय़िों और उपलों का काफी नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now