home page

डाइट डिंग में शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वितीय बैच हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

 | 
A five-day training programme for the second batch of Class IV employees of the Education Department commenced at DIET Ding

 mahendra india news, new delhi
सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में डीईईओ सिरसा एवं डाइट डिंग प्राचार्या डॉ.विजय लक्ष्मी के निर्देशानुसार एवं डाइट प्रभारी सुरेंद्र नूनिया एवं प्रवक्ता डॉ. सतबीर सिंह न्योल की देखरेख में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा में मंगलवार को शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के द्वितीय बैच हेतु पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ हो गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन डाइट प्रवक्ता डॉ. राकेश मोहन, डॉ.नरेश नरूला, डॉ. राजेश खुराना, डॉ. अनिल कुमार एवं पवन कनौजिया ने भिन्न-भिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को कार्यालयीन कार्यप्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था, संस्थागत अनुशासन एवं विभागीय दायित्वों के सम्बन्ध में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए जागरूक किया।

डाइट वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सतबीर सिंह न्योल ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं दक्षता में वृद्धि करना है, ताकि उनकी कार्यालयीन कार्यप्रणाली, स्वच्छता, अनुशासन एवं समयपालन के प्रति जागरूकता में वृद्धि हो सके। यह कार्यक्रम कर्मचारियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित कर उनके कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी बनाने का काम करेगा।

WhatsApp Group Join Now

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष रूप से एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डॉ. सतबीर सिंह न्योल, डॉ. दलीप गोदारा एवं सूरज दुग्गल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभागीय निदेर्शानुसार प्रशिक्षित करने का काम करेंगे। इस अवसर डाइट स्टाफ सदस्यगण एवं समस्त प्रतिभागी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।