home page

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नाथूसरी चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

 | 
A five-day yoga camp was inaugurated at Sant Kabir International School, Nathusari Chaupata, on the occasion of International Yoga Day
mahendra india news, new delhi

21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नाथूसरी चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। योग अभ्यास योगा कोच ममता जाखड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस शिविर में स्कूल की योगा नर्सरी के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। विद्यालय के संचालक अंबेडकर सर ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में लगातार 5 दिनों तक योग शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।