HARYANA सीएम से फिर मिला ऑल इंडिया होमगार्ड एसोसिएशन का पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल
A five-member delegation of the All India Home Guard Association met the Haryana CM again
mahendra india news, new delhi
ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने बताया कि हरियाणा होमगार्ड के जवानों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने संबंधी अन्य मांगों को लेकर फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसोसिएशन का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिला और स्मरण पत्र सौंपा। 5 सदस्य कमेटी में पंचकूला जिला अध्यक्ष गौरव राणा, विनोद कुमार, निर्मल सिंह, संतोष कुमार शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और मांगों के समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सीएम से हरियाणा होम गार्ड जवानों को 365 दिन रोजगार देने, जवानों का बस किराया माफ करने, 7 वें वेतन आयोग का एरियर गृह रक्षी जवानों को जल्दी मिलने, ई.पी.एफ का लाभ, 58 साल के बाद 20 से 30 लाख की मांग, अबकी बार वर्दी, जूते व अन्य सामान का पैसा जवानों के खाते में डालने, रोस्टर प्रणाली में व्याप्त खामियों को दूर करने, सभी जवानों को एक समान ड्यूटी देने, लॉ एंड आॅर्डर में जवानों की ड्यूटी बढ़ाने,
हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों, सरकारी दफ्तर, फॉरेस्ट विभाग में जवानों को ड्यूटी देने, होमगार्ड के कॉल आउट और कॉल आॅफ दोनों जवानों को मेडिकल की सुविधा देने, जो जवान काल आउट या कॉल आॅफ हो अगर वह किसी भी कारण शहीद हो जाते हैं तो उनके परिजन को नौकरी, होमगार्ड जवानों को टी. ए और डी.ए का लाभ भी देने संबंधी तमाम मांगों पर चर्चा हुई।
चंद्रपाल तंवर ने बताया कि इन सभी विषयों पर सरकार के साथ बातचीत पिछले हफ्ते भी हुई और इस हफ्ते भी सरकार के राज्य कमेटी और अन्य जिला कमेटी के अध्यक्षों और मुख्य सदस्यों से लगातार बातचीत जारी है। पहले भी मांगों के संबंध में काफी बार ज्ञापन सरकार को दिए जा चुके हंै। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार आगामी दिनों में घोषणाएं करेंगी, उनमें होमगार्ड जवानों के लिए भी घोषणाएं हो सकती हंै।
