home page

सिरसा में 3 नवंबर को लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर, मोतियाबिंद का इलाज और चश्मे-दवाएं भी मिलेंगी मुफ्त

 | 
A free eye check-up and surgery camp will be held in Sirsa on November 3; cataract treatment, as well as spectacles and medicines, will also be provided free of charge

mahendra india news, new delhi
श्री बिश्नोई सभा, सिरसा द्वारा बिश्नोई धर्मशाला, सिरसा में आगामी 3 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नि:शुल्क नेत्र जांच व आप्रेशन शिविर सभा के प्रधान खेमचंद बैनीवाल की अध्यक्षता में लगाया जाएगा। शिविर संबंधी जानकारी देते हुए सभा के सचिव ओपी बिश्नोई ने बताया कि इस शिविर में सर्वसमाज का कोई भी व्यक्ति आकर अपनी आंखों की जांच करवा सकता है।

कैंप में उत्त्तर भारत के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ व एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के पूर्व नेत्र चिकित्सक डा. बलराम जलंधरा मरीजों की आंखों की जांच आॅटोमेटिक जापानी कंप्यूटर द्वारा कर उन्हें उपचार के साथ-साथ उचित परामर्श देंगे। जांच में मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए जाने वाले मरीजों का आप्रेशन फीको मशीन द्वारा बिना मशीन व बिना टांके के सफेद मोतिया का लैंस वाला आप्रेशन सभा द्वारा नि:शुल्क करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में जरूरत के हिसाब से मरीजों को दवाएं व चश्में भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में आकर नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाएं।