home page

सिरसा के आनंद सरोवर में 22 नवंबर को शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का महासम्मेलन

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षा प्रभाग द्वारा हिसार रोड पर स्थित आनन्द सरोवर में 21 से 24 नवम्बर तक शिक्षाविदों तथा विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम का सुन्दर आयोजन किया गया है, जिसके अन्तर्गत राजयोगा टीचर्स तथा संस्थान से जुड़े शिक्षकों के लिए 21 से 23 तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा जिसमें देश भर के विभिन्न प्रान्तों से भाई बहनें भाग लेंगे और सिरसा शहर के शिक्षा जगत से जुड़ी हस्त्यिां  तथा विद्यार्थियों के लिए 22 नवम्बर को एक महासम्मेलन होगा।

यह जानकारी राजयोगिनी बिन्दू बहन जी ने दी और आगे बताया कि इस आयोजन का लक्ष्य वर्तमान शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक तथा नैतिक मूल्यों के समावेश से सकारात्मक, सहज और सफल व्यक्तित्व की रचनापर मंथन करना है। शिक्षकों के लिए शिक्षा आज एक मात्र आजीविका का साधन और विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धाओं का क्षेत्र बन गया है, अभी समय और परिस्थितियों की मांग है कि शिक्षा प्रणाली में आध्यात्मिक मूल्य, सुसंस्कार तथा चरित्र उत्थान के लिए कुछ आवश्यक बदलाव किए जाएं ताकि हमारे देश का हर नागरिक सक्षत हो और सक्षम हो।


बहन जी ने आगे बताया कि  22 को प्रात: 10 बजे होने वाले महासम्मेलन का विषय रहेगा -- आधुनिक युग में आध्यात्मिक मूल्यों द्वारा स्वर्णिम भारत की ओर-- जिसमें आर एस एस के नोर्थ रीजनल एक्सिक्यूटिव मेंम्बर श्री सीताराम व्यास जी, चौ. देवी लाल विश्व विद्यालय के कुलगुरू डा. विजय कुमार जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे और सिरसा के जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुभाष फुटेला जी तथा सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुनील जागलान जी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से पहुंची शिक्षा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका राजयागिनी सुमन दीदी जी अपना मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी। बिन्दू बहन जी ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए सभी शहरवासियों का तहे दिल से आहवान किया है।  

WhatsApp Group Join Now