home page

प्राचीन श्री श्याम मंदिर SIRSA में आयोजित होगा भव्य फाल्गुन मेला

 | 
A grand Falgun fair will be organised at the ancient Shri Shyam Temple, Sirsa

Mahendra india news, new delhi
प्राचीन श्री श्याम मंदिर, नोहरिया बाजार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 27 व 28 फरवरी को आयोजित होने वाले फाल्गुन मेले की सम्पूर्ण रूपरेखा बारे विस्तृत चर्चा हुई । मन्दिर सह संरक्षक तेजपाल शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी एकादशी मेले के दिन प्रात: श्याम बाबा की श्रृंगार आरती से मेले का शुभारंभ होगा, फिर बाबा के बाल भोग प्रसाद लगाया जाएगा व भक्तों में वितरित किया जाएगा। शहर व गांवों से ध्वजा लेकर आने वाले पैदल यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

प्रात: 9 बजे से मंदिर प्रांगण में भव्य महारास नृत्य नटराज आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती में बाबा को छप्पन भोग प्रसाद लगाया जाएगा व भक्तों में वितरित किया जाएगा। शाम 5 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें  अबोहर से आये विशु गर्ग व मनीष म्यूजिकल ग्रुप बाबा के चरणों में अपनी हाजरी लगाएंगे।

शाम 7.15 बजे बाबा को कढ़ी-बाजरी खिचड़ी का विशेष भोग लगाया जाएगा, जो सभी भक्तों में वितरित किया जाएगा व रात्रि में बाबा की भव्य महाआरती होगी। 28 फरवरी को प्रात: 9 बजे से बाबा की बारस धोक लगाई जाएगी व बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी साथ मे बाबा को विशेष अर्जी व अरदास लगाई जाएगी। प्रात: 10.15 बजे से रसोई भंडारा लगाया जायेगा। रात्रि में 9 बजे से फागुन विशेष चंग धमाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान सुप्रसिद्ध राजलदेसर से कमल चंग  पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे।

मन्दिर सह संरक्षक तेजपाल शर्मा ने सभी सिरसा वासियों से आग्रह किया है कि बाबा के पावन फाल्गुन मेले में दर्शन पाकर अपने जीवन को श्याममय बनाएं। इस मौके पर एडवोकेट सुनील शर्मा योगी, रमन सर्राफ, राजकुमार सर्राफ, सुरेंद्र साहुवाला एडवोकेट, प्रवीण महिपाल, हेमंत साहुवाला, मनीष सोनी, दीपक गुप्ता, मुकेश बंसल, समीर सिंघल, दीपक वधवा, राकेश शर्मा, ललित मोंगा, मनोज कौशिक, कमल अग्रवाल, मनीष जलंधरा, विशु गनेरीवाला, तेजपाल कुमार, रवि मिमानी, अमित गोयल, दीपक मोंगा, अभिषेक, अनमोल कक्कड़, गौतम गोयल, ऋषभ जैन, विकास गर्ग, नवीन फुटेला, अमन गुप्ता, योगेश शर्मा, प्रदीप ढाका, रूपेश मरदा,  नवनीत बंसल, चिराग, सुशांत इत्यादि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now