home page

26 अप्रैल को सिरसा में होगा वास्तु शास्त्र का महाउत्सव, वास्तु शास्त्र में है करियर की अपार संभावनाएं: आचार्या श्वेता गर्ग

 | 
A grand festival of Vastu Shastra will be held in Sirsa on 26th April, there are immense career opportunities in Vastu Shastra: Acharya Shweta Garg

mahendra india news, new delhi
वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो घर, आॅफिस या किसी भी स्थान की दिशा, संरचना और ऊर्जा के संतुलन के आधार पर जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है। वास्तु में करियर की भी अपार संभावनाएं हैं। खासकर युवा वर्ग जोकि काफी प्रतिभाशाली है, इसे सीखकर अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकता है। इसके अलावा बिजनैसमैन या अन्य कोई भी व्यक्ति वास्तु के प्रयोग से अपना व्यवसाय बढ़ा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आगामी 26 अप्रैल को सिरसा में वास्तु का महाउत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी आचार्या श्वेता गर्ग ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दी।

 

 https://youtube.com/shorts/sSSuE_56jhM?si=6XbyNPWo3lGPvMKa

उनके साथ रमणीक गर्ग भी मौजूद थे। आचार्या श्वेता गर्ग ने बताया कि उनकी सेवाएं आॅफलाइन व आॅनलाइन दोनों मोड़ में चलती हैं। आज बड़े-बड़े लोग वास्तु शास्त्र की मदद ले रहे हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, संसद भवन का निर्माण सहित कई ऐसे बड़े कार्य, जोकि वास्तु के कारण ही संपूर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी देश की तरक्की बिजनैस पर ही निर्भर करती है। हर देश चाहता है कि वो अपने आप में आत्मनिर्भर हो, उसके देश का अपना वजूद हो। कोई भी बिजनैस हो अगर वो वास्तु शास्त्र के अनुसार काम करता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है।

श्वेता गर्ग ने बताया कि वे देश में ही नहीं, अपितु विदेशों में भी वास्तु शास्त्र कार्य कर रही हैं और हजारों लोग अब तक इससे लाभांवित हो चुके हैं। उन्होंने घर के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ आसान टिप्स देते हुए बताया कि घर का मुख्य प्रवेश द्वार साफ और अच्छी रोशनी वाला रखें, स्थिरता के लिए दक्षिण पश्चिम दिशा में भारी वस्तुएं रखें, और सकारात्मक ऊर्जा के लिए उत्तर पूर्व दिशा को हमेशा साफ और खाली रखें। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे 26 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे वास्तु शास्त्र के महाउत्सव में अवश्य भाग लें और वास्तु शास्त्र के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
 

WhatsApp Group Join Now