सेठ सागरमल सुराणा जैन स्कूल SIRSA में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर भव्य समारोह आयोजित
Mahendra india news, new delhi
सिरसा सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ एवं विद्यालय की नई इमारत का उद्घाटन हवन-पूजन के साथ अत्यंत श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान सेठ सागरमल सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मखनलाल गोयल एवं कुसुमलता ने संयुक्त रूप से हवन कुंड में आहूति दी,
जिससे इस पावन अवसर की आध्यात्मिक गरिमा और भी अधिक प्रगाढ़ हो गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक हनुमानमल गुजरानी तथा ट्रस्टी देवेंद्र डागा सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों ने भी हवन में आहूति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु बाला ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यालय परिवार को एक सूत्र में बांधते हैं, बल्कि एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण भी करते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालय का नया भवन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया है, जहां स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से आधुनिक तकनीक का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा और उनकी सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक एवं प्रभावशाली बनेगी। उद्घाटन समारोह के पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई तथा नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। इस प्रसन्नतापूर्ण वातावरण में बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी शिक्षकों ने भी इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बलवंत राय, ज्ञानचंद, रविंद्र गोयल, अजय गोयल, कमल सुराणा, चम्पा लाल, बलराज एवं मोनू सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं सुमन सोनी, नीरज, अंजलि, सिमता तथा रीटा उपस्थित रहीं। इस प्रकार विद्यालय का उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द एवं गरिमामय वातावरण में सद्बऊलतापूर्वक संपन्न हुआ।
