home page

सिरसा में गरबा का ग्रैंड धमाका! पंजाबी तड़के ने जमाया, Amara Green की शानदार नाइट में जमकर थिरके लोग

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा। वैदवाला रोड पर विकसित किए जा रहे अमारा ग्रीन में वीरवार की सायं गरबा नाईट का आयोजन किया गया। सिरसा में गरबा का ग्रैंड धमाका!  पंजाबी तड़के ने जमाया, Amara Green की शानदार नाइट में जमकर थिरके लोग इस मौके पर गुजराती, पंजाबी, हरियाणवी तथा राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी धमाल हुआ। एक ही छत के नीचे देश की विविध संस्कृति की झलक देखने को मिली। श्रीमत ब्रिज एलएलपी के निदेशक माधव जैन ने बताया कि 'नवरंग उत्सव' के तहत गरबा नाईट का आयोजन हुआ है, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को गरबा स्टिक संस्थान की ओर से मुहैया करवाई गई। 

 कार्यक्रम के दौरान यूजिक व मस्ती का हरेक ने आनंद लिया। डांस ग्रुप दिल्ली के एक्सपर्ट द्वारा गरबा नृत्य की बेसिक जानकारी भी दी गई और अ यास करवाया गया। माधव जैन ने फन गेमज के विजेताओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इसी के साथ ही फूड कूपन भी फ्री दिए गये। 

वर्णनीय है कि वैदवाला रोड पर करीब 58 एकड़ में अमारा ग्रीन विकसित की जा रही है, जिसमें करीब 23 प्रतिशत में रिहायशी कालोनी होगी, जिसमें 358 रिहायशी प्लॉट है। कालोनी में करीब 40 फीसद में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा, जिसमें 146 इंडस्ट्रियल प्लॉट रखे गए हैं। दो प्रतिशत कमर्शियल एरिया होगा और शेष ग्रीन एरिया निर्धारित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now