home page

गांव दड़बा कलां में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

 | 
A grand Kalash Yatra was taken out before the Shrimad Bhagwat Katha Gyan Mahotsav in the village of Dadba Kalan
mahendra india news, new delhi

गांव दड़बा कलां व मानक दिवान में स्वामी सदानंद प्रणामी गौ-सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला द्वारा आयोजित की जा रही  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महोत्सव से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए गौशाला प्रधान सूची देवी ने बताया कि कलश यात्रा गांव के श्री ठाकुर मंदिर से शुरू हुई। जोकि गांव की मुख्य गलियों से होते हुए गौशाला प्रांगण में कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा भी की। 

A grand Kalash Yatra was taken out before the Shrimad Bhagwat Katha Gyan Mahotsav in the village of Dadba Kalan

कथा व्यास दासजी महाराज (श्री रामलला वाटिका, भट्टूूमंडी) ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और समाजधर्म का ज्ञान देती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने दिव्य देह का तेज इस महापुराण में प्रवेश करा दिया था। इसलिए इसे भगवान का शरीर माना जाता है तथा इसे सुनने मात्र से तमाम तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है, तब परमात्मा स्वयं आकर लीलाएं करते हैं। 

उन्होंने बताया कि भागवत पुराण को सुनने वाले भक्त मोक्ष प्राप्त करते हैं। जिस तरह राजा परीक्षित श्राप से मुक्त हुए, उसी तरह कई राक्षस और पापी भी परमात्मा की शरण में जाकर मुक्ति पा गए। श्रीमद्भागवत पुराण को सभी ग्रंथों में महापुराण की संज्ञा मिली है। प्रधान सूची देवी ने बताया कि कथा 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगी। कथा का समय सुबह 11.30 बजे से सांय 3.30 बजे तक रहेगा। 28 फरवरी को पूर्ण आहूति व भंडारा होगा। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों व गौभक्तों से आह्वान किया कि समयानुसार कार्यक्रम में आकर कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बनें।

WhatsApp Group Join Now