संत रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने धर्मध्वजा दिखा कर किया रवाना
mahendra india news, new delhi
भक्ति युगीन धारा के प्रमुख संत रविदास महाराज की 649 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आज शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर आधारित सचेतन झांकियां शामिल थी। सतगुरू रविदास सेवा समिति के तत्वावधान में जण्डी वाली गली में स्थित गुरू रविदास मंदिर से विधिवत पूजन के पश्चात शोभा यात्रा का आगाज श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक एवम वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने संत शिरोमणि गुरू रविदास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर नमन् किया। इस मौके पर सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप सहित कई पार्षद मौजूद थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद मनमोहन सिंह, पार्षद सुश्री कुसुम रानी, सुनील कुमार, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा शामिल हुए।

गोबिंद कांडा ने धर्म ध्वजा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। समिति के पदाधिकारियों ने गोबिंद कांडा का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। शोभा यात्रा गुरू रविदास मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई वापस मंदिर में सम्पन्न हुई। कांडा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संत महात्मा सभी के होते हैं। वे जाति विशेष के नहीं होते। इसलिए सर्वसमाज के लोगों को संत महात्माओं को नमन् करना चाहिए। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समरस्ता का पाठ पढ़ाया था। इसलिए वे एक महान संत के रूप में पूजे जाते हैं।
गोबिंद कांडा ने अपने सम्बोधन में सभी देश-प्रदेश वासियों को संत रविदास महाराज की जयंती पर बधाई दी। उन्होंने संत रविदास जी की शिक्षाओं को प्रासांगिक बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आहवान किया। उन्होंने सभी को संत रविदास जी की जयंती पर बधाई दी। उन्होंने रविदास सभा और वार्ड वासियों द्वारा रखी गई मांगो को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। गोबिंद कांडा ने कहा कि पूर्व मंत्री भाई गोपाल कांडा और उनके परिवार ने सदैव समाज हित के कार्य किए हैं। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के कार्यों में अपना योगदान दिया है।
इस मौके पर रविदास सभा के प्रधान राकेश कुमार, पार्षद सतीश राणा, जसबीर सिंह, इंद्रोष गुर्जर, एलसी दहिया, रविराम, नन्द लाल, रवि कुमार, बंसी दहिया, टोनी कुमार, विक्की कुमार, सतबीर व राजेश कंडारा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
