श्री गौशाला में बनेगा श्री बांके बिहारी जी का भव्य धाम, गौ, गौवंश और गौशाला भगवान कृष्ण को अतिप्रिय - गोबिंद कांडा
mahendra india news, new delhi
श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा की श्री गौशाला में बनने वाला श्री बांके बिहारी मंदिर भारत में तीसरा दिव्य धाम होगा। गौ, गौवंश और गौशाला भगवान कृष्ण को अतिप्रिय है। सिरसा जिला की सबसे बड़ी और आत्मनिर्भर गौशाला श्री गौशाला है। इसमें बनने वाला मंदिर भक्तों के लिए दर्शनीय और आस्था का केंद्र बनेगा। उन्होंने श्री गौशाला परिसर में बने बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक का भी निरीक्षण किया। साथ ही बुक बैंक में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
सिरसा की गौशाला रोड पर स्थित श्री गौशाला में बनने जा रहे श्री बांके बिहारी मंदिर के भूमि पूजन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने शिरकत की। उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर स्थल का अवलोकन किया और श्री गौशाला प्रबन्ध समिति को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला में देश भर में सर्वाधिक गौशालाएं हैं और सबसे बड़ी व आत्मनिर्भर गौशाला श्री गौशाला है। अब इस गौशाला में श्री बांके बिहारी जी का मंदिर बन जाने से इस गौशाला का धार्मिक दृष्टि से महत्व और बढ़ जाएगा। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने श्री गौशाला परिसर में बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बुक बैंक के जरिए की जा रही पुस्तक सेवा कार्य की जानकारी प्राप्त की।
गोबिंद कांडा ने बुक बैंक में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपनी ओर से बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। गोबिंद कांडा ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध करवाना मां सरस्वती की सेवा है। उन्होंने बुक बैंक में सेवा दे रहे सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।
इस अवसर पर श्री गौशाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रातुसरिया, सचिव प्रेम कंदोई, वरिष्ठ सदस्य दीन दयाल कंदोई, जॉइंट सेक्रेटरी अतुल हिसारिया, बुक बैंक ट्रस्ट के गुरदीप सैनी, प्राचार्य सौजन्य विमलेश, इंद्रोश गुज्जर, पार्षद विक्रम सैनी, पार्षद रोहतास वर्मा, सुशील शर्मा, मोहित जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
