home page

गुड़िया खेड़ा विद्यालय में शानदार राज्य स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन

 
A grand state level youth village panchayat competition was organised at Gudiya Kheda Vidyalaya
 | 
news
mahendra india news, new delhi

 गांव गुड़िया खेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राज्य स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य उमेद सिंह ढाका  ने बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के सौजन्य से डाइट, डिग के तत्वाधान में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं और 11वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जमीन स्तर पर लोकतंत्र का अनुभव करने वाली ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गांव से संबंधित प्रमुख समस्याएं जैसे स्वच्छता, नशा, शिक्षा, एवं स्वास्थ्य, साइबर क्राइम आदि  महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाया गया व सभी प्रस्तावों पर ग्राम सभा में विचार विमर्श कर आम सहमति से निर्णय लिए गए इस प्रतियोगिता की तैयारी इतिहास प्रवक्ता संतलाल ढुकडा, प्रवक्ता रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

निर्णायक मंडल में कर्मवीर सिंह प्राचार्य झज्जर, राजेंद्र सिंह प्राचार्य झज्जर, ओमप्रकाश प्रवक्ता झज्जर व पर्यवेक्षक के तौर पर  डॉ जितेंद्र देशवाल डाइट झज्जर इस प्रतियोगिता का अवलोकन करने के लिए पहुचे। इस अवसर पर प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता साई ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति देने पर विद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ सदस्य, व उनके मार्गदर्शन देने वाले अध्यापको को बधाई दी।

इस अवसर पर गुडिया खेडा विघालय के सभी सटाफ सदस्य, खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारियां, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सिद्धार्थ स्टालिन सचदेवा, सेवानिवृत्ति खंड शिक्षा अधिकारी जसपाल सिंह, उषा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष सूरजभान बुमरा, सरपंच मंजू भाटिया, डिंग डाइट से प्रवक्ता अनिल चावला व प्रवक्ता अनिल बिश्नोई, जिला परिषद प्रतिनिधि जयवीर शीलू, ढुकडा विद्यालय की प्राचार्या मोनापुरी, प्राचार्य भूप सिंह, प्रवक्ता सतपाल पारीक, प्राचार्य राजेश मल्होत्रा  हरिश शेट्टी, हरमेल सिंह , अजय भाटी ,पूर्व सरपंच मनीराम पूनिया हनुमान सांगवान, पूर्व सरपंच हरि सिंह मडा, मास्टर दलीप गोदारा, जगदीश मडा, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now