home page

सर्वधर्म बेअदबी रोको टावर मोर्चा समाना के समर्थन में बीकेई हरियाणा से 2 मार्च को जाएगा किसानों का जत्था: गुरप्रीत सिंह संधू

 | 
A group of farmers will go from BKE Haryana on March 2 in support of Sarvadharma Beadbi Roko Tower Morcha Samana: Gurpreet Singh Sandhu

mahendra india news, new delhi
 भारतीय किसान एकता बीकेई हरियाणा के मुख्य वक्ता गुरप्रीत सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अक्टूबर 2024 से सर्वधर्म बेअदबी रोको कानून बनवाने के लिए समाना (पंजाब) में टावर मोर्चा लगा हुआ है, आज भारतीय किसान एकता बीकेई ने गांव मोरीवाला में मीटिंग करके फैसला लिया है कि  सोमवार, 2 मार्च को सिरसा व फतेहाबाद जिले से बीकेई के बैनर तले किसानों का जत्था टावर मोर्चा सामना जाएगा।

गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि भारतीय किसान एकता की टीम शुरू से ही इस मोर्चे के साथ जुड़ी हुई है, जब भी मोर्चे से कोई कॉल दी जाती है तो हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्री गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखने वाले और सभी धर्म का सम्मान करने वाले लोग उसमें शामिल होते हैं अमरीक सिंह बाजवा  ने कहा कि भाई गुरजीत सिंह खालसा 400 फीट ऊंचे टावर पर 4.6 फीट की जगह में पिछले 506 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। गुरजीत सिंह खालसा की कई बार तबीयत भी खराब हो चुकी है।

संधू ने कहा कि टावर मोर्चा कमेटी, किसान जत्थेबंदियों, धर्म प्रेमियों व समूह संगत ने 24 फरवरी से बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक, चंडीगढ़-समाना रोड पर भाई गुरजीत सिंह खालसा के समर्थन में सर्वधर्म बेअदबी रोको कानून बनवाने के लिए धरना दिया हुआ है। संधू ने संगत से अपील करते हुए कहा कि शब्द गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में आस्था रखने वाले सभी धर्म प्रेमी ज्यादा से ज्यादा इस मोर्चे का हिस्सा बनें, ताकि पंजाब की भगवंत मान सरकार पर दबाव बनाकर सर्वधर्म बेअदबी रोको सख्त से सख्त कानून बनवाया जा सके, जिससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब सहित सभी धार्मिक ग्रंथों की निरंतर हो रही बेअदबियों को रोका जा सके।

WhatsApp Group Join Now

इस मौके पर अमरीक सिंह बाजवा, सरदूल सिंह भट्टी, जगमेर सिंह भट्टी, बाबा तारा सिंह, रणधीर सिंह संधू, निर्मल सिंह भट्टी, बलिहार सिंह रंधावा, साहिब सिंह भट्टी, बलदेव सिंह भट्टी, गुरप्रीत सिंह सुचान मौजूद रहे।