home page

हरियाणा रोडवेज की बस में लगी भीषण आग, बस पूरी तरह जलकर राख; कोई हताहत नहीं, जीटी रोड हाईवे पर 10-15 गाडिय़ों की टक्कर, तीन बच्चों समेत 7 लोग घायल

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों मेंं करनाल व जीटी रोड हाईवे से हैं। करनाल में डिपो में खड़ी हरियाणा रोडवेज की एक बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी से पता चला है कि जिस बस में आग लगी वह 2024 मॉडल की थी। बस आग लगने से वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह घटना शुक्रवार रात्रि  करीबन साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। 

इस घटना के बारे में रोडवेज विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। विभाग की टीम ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं डिपो में खड़ी एक अन्य बस को भी मामूली नुकसान हुआ है। फिलहाल, यह आग कैसे लगी, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

पानीपत में धुंध से हादसाा 
पानीपत में सिवाह स्टैंड के पास जीटी रोड हाईवे पर वाहनों की शनिवार सुबह अचानक आई धुंध के कारण टक्कर हो गई। इससे एक साथ 10-15 वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जिससे जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। इस दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का हाईवे से हटाया। 

WhatsApp Group Join Now

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 3 बच्चों समेत 7 लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें जिला के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धुंध के कारण दिल्ली की ओर से आ रही एक कार की सामने चल रही कार से टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से वाहन आते रहे और एक दूसरे से टकराते गये।  इस टक्कर में करीब 15 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जिनमें 10 गाड़ी अधिक क्षतिग्रस्त हुए। हादसे पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन की सहायता से सभी वाहनों को एक साइड किया। इसके बाद में हाईवे से हटाकर रास्ता साफ कराया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।