home page

23 जुलाई को आज हरियाणा, राजस्थान समेत 14 राज्यों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
A heavy rain alert has been issued for 14 states, including Haryana and Rajasthan, for today, July 23; a warning for hailstorms has also been issued

mahendra india news, new delhi
मानसून अब सक्रिय हो गया है। इससे जगह जगह बरसात हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज वीरवार यानी 23 जुलाई को हरियाणा, राजस्थान-बिहार समेत 14 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। 


मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार एनसीआर व दिल्ली में 23 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 

वहीं बारिश का कहर सबसे अधिक उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल सकता है। पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। घने जंगल वाले पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी चेतावनी है।

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में पूर्वी भारत में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पूर्वी भारत के लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके अलावा उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।

WhatsApp Group Join Now

14 प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जोरदार आंधी की चेतावनी है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत मचा सकती है।