home page

होमगार्ड जवान ने सड़क पर गुम हुआ मोबाइल फोन मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की

 | 
A Home Guard jawan set an example of honesty by returning a mobile phone lost on the road to its owner
mahendra india news, new delhi

SIRSA SP दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में सजग है, बल्कि हर छोटे-बड़े मामले में भी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भाव को सर्वोपरि मानते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश कर रही है । आमतौर पर जब कोई मोबाइल गुम हो जाए तो उसकी वापसी की उम्मीद बेहद कम होती है, लेकिन सिरसा में एक बार फिर होमगार्ड जवान ने यह भरोसा दिलाया कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही पुलिस की असली पहचान है।

घटना भगवान परशुराम चौक की है, जहाँ यातायात थाना सिरसा से सब-इंस्पेक्टर हरफूल सिंह अपनी ड्यूटी टीम के साथ तैनात थे। इसी दौरान होमगार्ड जवान नरेश की नजर सड़क पर गिरे एक महंगे स्मार्टफोन पर पड़ी। फोन स्विच ऑफ था, इसलिए तुरंत मालिक की पहचान कर पाना संभव नहीं था।लेकिन खाकी की सोच भी आम नहीं होती । होमगार्ड जवान नरेश ने फोन को पास की एक दुकान से चार्ज कराया, ऑन होते ही कॉल आने का इंतजार किया। कुछ देर में ही फोन पर कॉल आया, और दूसरी तरफ से आवाज आई “सर,यह मेरा मोबाइल है जो गुम हो गया है !”

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को रवि निवासी सिरसा बताया और बताया कि उसका फोन कुछ देर पहले खो गया था। मोबाइल युजर्स रवि को भगवान परशुराम चौक बुलाया गया। मौके पर सब-इंस्पेक्टर हरफूल सिंह की मौजूदगी में मोबाइल की पुष्टि के बाद फोन को सकुशल सौंप दिया गया। मोबाइल वापस पाकर भावुक रवि ने सिरसा पुलिस और जवान नरेश की ईमानदारी और संवेदनशीलता की खुलकर प्रशंसा की।

WhatsApp Group Join Now

मोबाइल मालिक रवि ने कहा आज के दौर में जहां लोग एक रुपया तक लौटाने से कतराते हैं, वहाँ सिरसा पुलिस ने मेरा पूरा भरोसा जीत लिया है।इस मौके पर सब इंस्पेक्टर हरफूल सिंह के साथ होमगार्ड जवान नरेश और मंजीत भी मौजूद रहे। सिरसा पुलिस की यह पहल न केवल ईमानदारी का परिचायक है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करती है।