home page

HARYANA प्रदेश में चलेगा मुंह खुर-गलघोटू रोग से बचाव हेतु संयुक्त टीकाकरण अभियान: डा. सुखविंद्र

 | 
A joint vaccination campaign will be launched in Haryana to prevent foot and mouth disease: Dr. Sukhwinder

Mahendra india news, new delhi
पशुपालकों की आर्थिक उन्नति तथा पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के 11वें चरण के तहत मई माह के प्रथम सप्ताह से प्रदेशभर में मुंह खुर एवं गलघोटू रोग से बचाव के लिए संयुक्त टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। उपनिदेशक सघन पशुधन एवं विकास परियोजना, सिरसा डॉ. सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर सभी उपमंडल अधिकारियों, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के अधिकारियों तथा पशुचिकित्सको को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पशु टीकाकरण से वंचित न रहे और सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि मुंहखुर एवं गलघोटू दोनों ही पशुओं के लिए अत्यंत खतरनाक रोग हैं। मुंह खुर रोग में पशुओं के मुंह व खुर में छाले पड़ जाते हैं, जिससे उन्हें चारा खाने और चलने में कठिनाई होती है, जबकि गलघोटू रोग में तेज बुखार, गले में सूजन तथा सांस लेने में परेशानी होती है। इन बीमारियों के कारण, पशुओं के दुग्ध उत्पादन में भारी गिरावट आती है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

इन मामलों में पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि जिला सिरसा में इस अभियान के तहत लगभग 4,34,000 पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 65 पशु चिकित्सकों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं, जो पशुपालकों के घर-घर जाकर नि:शुल्क टीकाकरण करेंगी। साथ ही सभी पशुओं की टैगिंग कर उनका डाटा भारत पशुधन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे पशुओं का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। उन्होंने सभी पशुपालकों, गौशाला समितियों तथा निजी डेयरी संचालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाएं।

WhatsApp Group Join Now