home page

सूफी संत सरकार लखदाता पीर ट्रस्ट की अहम मीटिंग संपन्न, पिछले कार्यों और हिसाब-किताब का हुआ लेखा-जोखा

 | 
A key meeting of the Sufi Saint Sarkar Lakhdata Peer Trust has concluded; a review of past activities and accounts was conducted

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सूफी संत सरकार लखदाता पीर ट्रस्ट की एक विशेष मीटिंग का आयोजन गांव मल्लेकां में मलवानी रोड पर स्थित डेरा गोंसपाक पीर दरगाह में किया गया। इस बैठक की अगुवाई उप चेयरमैन बलजीत सिंह, सिरसा जिला प्रधान बलविंदर सिंह, जिला चेयरमैन गुरचरण लहरी और उप चेयरमैन कर्म सिंह आदि ने मुख्य रूप से की। मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर ट्रस्ट के स्टार प्रचारक डॉ. प्रोफेसर बलदेव सिंह चीमा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारी और सदस्यगण भी भारी संख्या में पहुंचे।

बैठक के दौरान ट्रस्ट द्वारा पिछले वर्षों में किए गए सामाजिक और धार्मिक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही ट्रस्ट की विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा की गई और संस्था के आय-व्यय (हिसाब-किताब) का पूरा लेखा-जोखा संगत व सदस्यों के सामने पारदर्शी तरीके से रखा गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर बलदेव सिंह चीमा, जिला प्रधान बलविंदर सिंह, उप चेयरमैन बलजीत सिंह, कर्म सिंह, गुरचरण लहरी और गुरमांगत सिंह ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने अपने व्याख्यान के जरिए सूफी संतों, पीरों के गौरवशाली इतिहास और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

जिला प्रधान बाबा बलविंदर सिंह ने कहा कि ट्रस्ट नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं और एसपी सिरसा से माँग हैं कि नशे के ख़िलाफ़ गश्त बढ़ाए। उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया और अपील की कि बेटा बचाओ नशा भगाओं मुहिम में सहयोग करें। इस मौके पर गुरदीप सिंह, पम्मा सिंह, कुलविंदर सिंह, निक्का सिंह संगरिया, गुरमांगत सिंह, काका सिंह, लाभ सिंह, जसपाल सिंह, सतविंदर सहोता, पाला सिंह, ब्लॉक प्रधान रानियां राणा सिंह, निक्का सिंह मेहरा, सोनू , मंगा सिंह, सुखदेव सिंह रंगड़ीखेड़ा इत्यादि मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now