सिरसा में जमीनी विवाद में होली से पहले खूनी खेल, पूर्व सरपंच और भतीजे की हत्या; 3 घायल
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में सिरसा जिला से हैं। जहां पर संडे के दिन होली से पहले खूनी संघर्ष हुआ है। सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र के गांव खोखर में जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पूर्व सरपंच झरमल सिंह और उसके भतीजे दलजीत का मर्डर कर दिया है। मामले की सूचना मिलने के बाद कालांवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने में जुटी है और शवों को कब्जे में लिया है।
जानकारी के अनुसार हमला करने वाले पक्ष के 3 मेंबर घायल बताए जा रहे है। जिनका सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी मुताबिक गांव खोखर के पूर्व सरपंच झरमल और दूसरे परिवार के जसवंत सिंह का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।र
बताया जा रहा है कि संडे के दिन सुबह झरमल सिंह, उसका भतीजा दलजीत परिवार के सदस्यों के साथ जसवंत सिंह के घर पहुंचा। यहां भूमि विवाद के कारण आपस में कहासुनी शुरू हो गई और विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद तो हाथापाई होने के बाद जसवंत सिंह के परिवार सदस्यों ने पूर्व सरपंच व उसके भतीजे पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया।
इस दौरान झरमल और उसका भतीजा दलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनके परिवार के लोगों ने उपचार करवाने के लिए कालांवाली अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के जसवंत सिंह, बिक्कर सिंह, मौती सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिनका सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद कालांवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करने में जुटी है और शवों को कब्जे में लिया है।
