नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति चैयरमेन सूरजभान बुमरा के खिलाफ डीसी को दूसरी बार सौंपा अविश्वास प्रस्ताव का पत्र
A letter of no-confidence motion was submitted to the DC for the second time against Nathusari Chopta Panchayat Samiti Chairman Suraj Bhan Bumra
नाथुसरी चौपटा पंचायत समिति के सदस्यों ने पंचायत समिति चैयरमेन के सूरजभान बुमरा के खिलाफ सिरसा जिला उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया है। अध्यक्ष सूरजभान ने इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी छोड़ कर इनेलो ज्वाइन की थी। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव में सूरजभान के खिलाफ सदस्यों ने जिला उपायुक्त को सौंपे प्रस्ताव में लिखा है कि सूरजभान चैयरमैन ब्लाक समिति, नाथूसरी चोपटा की कार्यशेली से संतुष्ट नहीं है, इस कारण हम उसके खिलाफ अविश्वाश प्रस्ताव पारित करना चाहते है, आप कृपया करके नियनानुसार कार्यवाही करते हुए सूरजभान चैयरमैन के खिलाफ अविश्वाश प्रस्ताव पास करने की कार्यवाही करने का कष्ट करे । 30 सदस्यों वाली नाथूसरी चौपटा पंचायत समिति के 21 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव जिला उपायुक्त को सौंपा गया है।
इससे पहले नाथूसरी चौपटा पंचायत समिति के अध्यक्ष के खिलाफ 11 नवंबर 2024 को भी पंचायत समिति सदस्यों ने जिला उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा था लेकिन 20 नवंबर 2024 नाथूसरी चौपटा पंचायत समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। ओर चैयरमेन सूरजभान की कुर्सी बच गई थी ।
जिला उपायुक्त ने 20 नवंबर 2024 को बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चोपटा में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान एडीसी लक्षित सरीन और बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के 30 सदस्यों में से 22 सदस्य बैठक में पहुंचे थे जिसमें से 13 सदस्यों ने अध्यक्ष सूरजभान बुमरा के पक्ष में मत किया और 9 सदस्य विपक्ष में रहे । 8 सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। इस प्रकार अध्यक्ष सूरजभान बुमरा विरोध में विपक्ष द्वारा दिया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और अध्यक्ष सूरजभान बुमरा की कुर्सी सुरक्षित रह गई थी । गौरतलब है की सूरजभान बुमरा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा छोडक़र इनेलो का दमन थाम लिया था।
23 दिसंबर 2022 को सूरजभान सर्वसम्मति से नाथूसरी चौपटा पंचायत समिति बने थे चेयरमैन
नाथूसरी चौपटा पंचायत समिति के चेयरमैन का चुनाव 23 दिसंबर 2022 को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चौपटा में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सूरजभान बूमरा चाहरवाला को चेयरमैन सर्वसम्मति से चुना गया और वाइस चेयरमैन पद के लिए मांगेराम पूनिया खेड़ी को सर्वसम्मति से चुना गया। चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन पद के लिए सर्वसम्मति से चयन के लिए समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल की हम भूमिका रही। एसडीएम राजेंद्र कुमार, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह की उपस्थिति में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति चेयरमैन पद के लिए सूरजभान चाहरवाला ने अपना नामांकन दाखिल किया। तथा वाइस चेयरमैन के लिए मांगे राम पुनिया खेड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन पद के लिए मात्र 1--1 नामांकन दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारियों ने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए और किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल न करने पर सूरजभान बुमरा चाहरवाला को चेयरमैन व मांगेराम खेड़ी को वाइस चेयरमैन घोषित किया।
