home page

हरियाणा के भिवानी को बड़ी सौगात, 16 करोड़ रुपये से सुधरेंगी 5 प्रमुख सड़कें

 | 
A major boost for Bhiwani in Haryana: 5 key roads to be improved at a cost of Rs 16 crore

 mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। वहीं नई सडक़ों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश के भिवानी शहर और कस्बों से हाई वे से लिंक होने वाली बदहाल सडक़ों पर यात्रा करने की मजबूरी जल्द ही बीते दिनों की बात हो सकती है। लंबे वक्त से गड्ढों और टूटी सडक़ों की मुश्किलें झेल रहे वाहन चालकों के लिए गुड न्यूज है। एरिया में 5 प्रमुख सडक़ों की सूरत बदलने के लिए 16 करोड़ रुपये की बड़ी राशि मंजूर हुई है।

इस बजट से करीबन 15 किलोमीटर लंबाई की सडक़ों का कायाकल्प किया जाएगा। सडक़ों के दुरुस्त होने से न केवल प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को फायदा मिलेगा बल्कि यातायात भी पहले के मुकाबले सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

जिला के अंदर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सडक़ की वजह से लोगों को संभलकर वाहन चलाना पड़ता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को इन रास्तों पर अधिक परेशानी होती है।

बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भरने और सर्दियों में धुंध व कोहरे के कारण इन सडक़ों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। अब 16 करोड़ रुपये की लागत से 5 प्रमुख सडक़ों के सुधरने से इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।


पीड्ब्ल्यूडी विभाग की योजना के तहत चौ. देवीलाल चौक से हालुवास टी प्वाइंट तक 3 किलोमीटर, जिला जेल से तिगड़ाना मोड़ तक करीब ढाई किलो मीटर के अलावा बवानीखेडा और जाटूलुहारी से हाई वे से लिंक रोड का टेंडर लगा दिया है। ग्रेप चालू है इसलिए जनवरी में इस पर काम शुरू हो पाएगा। इन सडक़ों के निर्माण कार्य पूरा होने के लिए नौ माह की अवधि निर्धारित की गई है।

WhatsApp Group Join Now

होगी बेहतर यातायात व्यवस्था को 
सर्दियों में धुंध और घने कोहरे के कारण पहले से खराब सडक़ों पर वाहन चलाना चुनौती बन जाता है। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक कई बार संतुलन खो बैठते हैं। सडक़ें दुरुस्त होने से ऐसी परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है।

बेहतर सडक़ सतह से वाहनों की आवाजाही आसान होगी और लोगों का समय भी बचेगा। 16 करोड़ रुपये की यह सौगात शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ आमजन के दैनिक सफर को आरामदायक बनाने में अहम साबित हो सकती है।

संदीप मित्तल, अभियंता पीड्ब्ल्यूडी विभाग ने बताया कि इन सडक़ों के टेंडर का कार्य हो गया है। अब जैसे ही मौसम अनुकूल होता है इनके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हाई वे से लिंक होने वाली ये सडक़े जल्द चकाचक नजर आएंगी।

-