home page

हरियाण में बड़ा सडक़ हादसा, राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव चौधरी समेत तीन की गई मौत, संत रामपाल के आश्रम से लौटते समय हुआ हादसा

 | 
  हरियाण में बड़ा सडक़ हादसा, राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव चौधरी समेत तीन की गई मौत, संत रामपाल के आश्रम से लौटते समय हुआ हादसा
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में महेंद्रगढ़ से हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर--152डी पर गांव बुचावास के समीप बुधवार देर रात्रि एक भयंकर सडक़ दुर्घटना हुई। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतकों में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी निवासी भरतपुर राजस्थान, रमेशचंद मीणा निवासी विराटनगर और भागचंद मीणा शामिल हैं। 


जानकारी के अनुसार पता चला है कि जाट महासभा के प्रदेश महासचिव समेत तीनों व्यक्ति कार से नेशनल हाईवे-152डी से होते हुए राजस्थान लौट रहे थे। इसके बाद जैसे ही उनकी कार गांव बुचावास के पास पहुंची, किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

बताया जा रहा है प्रदेश महासचिव  खेम सिंह चौधरी और रमेशचंद मीणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भागचंद मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल भागचंद मीणा को एंबुलेंस की मदद से कनीना के उपनागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रोहतक स्थित पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now

कनीना अस्पताल पहुंचे स्वजनों ने पुलिस को बताया कि तीनों बुधवार को संत रामपाल के आश्रम गए थे और देर रात्रि कार से राजस्थान लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

 सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
इस बड़ी दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। महेंद्रगढ़ पुलिस के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।