HARYANA के खिलाड़ियों के हित में बड़ा कदम, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री का किया धन्यवाद
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की सरकार द्वारा स्पोर्ट्स ग्रेडेशन नीति में संशोधन करते हुए हरियाणा ओलंपिक गेम्स को आधिकारिक रूप से ग्रेडेशन के लिए मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में शामिल किया है। ऐसा किए जाने का हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने हार्दिक स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इस ऐतिहासिक एवं खिलाड़ी हितैषी फैसले के लिए हरियाणा के प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी तथा खेल, युवा मामले एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम का विशेष आभार व्यक्त किया है।
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर सिंह ‘मीनू’ बैनीवाल ने कहा कि यह फैसला हरियाणा प्रदेश के हजारों खिलाडय़िों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। अब हरियाणा ओलंपिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडय़िों को भी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का मौका मिलेगा, इससे खिलाड़ी राजकीय नौकरियों, खेल कोटे तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन लंबे वक्त से इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाता रहा है। सरकार द्वारा खिलाडय़िों के हित में इस मांग को स्वीकार कर अधिसूचना जारी करना इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार प्रदेश के खिलाडय़िों के भविष्य और खेलों के विकास के प्रति पूर्णत: संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने सदैव खिलाडय़िों के कल्याण और खेलों के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वहीं खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए खिलाडय़िों के हितों को प्राथमिकता प्रदान की। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन दोनों नेताओं के प्रति अपना हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन भविष्य में भी राज्य सरकार के साथ मिलकर खिलाडय़िों के हितों की रक्षा, खेल अधोसंरचना के विकास तथा प्रदेश को देश का अग्रणी खेल राज्य बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
