home page

हरियाणा प्रदेश के गांव में असभ्य बातें करने से रोकने पर व्यक्ति की कर दी निर्मम हत्या, 7 व्यक्तियों पर केस दर्ज

 | 
 हरियाणा प्रदेश के गांव में असभ्य बातें करने से रोकने पर व्यक्ति की कर दी निर्मम हत्या, 7 व्यक्तियों पर केस दर्ज

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश मेें कैथल जिला के गांव प्योदा में घर के बाहर बैठकर असभ्य बातें करने से रोकने पर 2 पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए व्यक्ति की छाती में सुआ घोपकर हत्या कर दी, जबकि युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तितरम थाना पुलिस ने गांव के 7 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

घायल अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून को रात्रि करीबन साढ़े आठ बजे वह और उसका चाचा राममेहर घर के बाहर बैठे थे। उसी वक्त सुमित वहां आया और उसके साथ गाली गलौज करके चला गया। वह उलाहना देने के लिए सुमित की मां के पास गया था। कुछ देर बाद सागर, रोबिन और विक्रम उसके घर के पास आकर गाली गलौज करने लगे। उसका चाचा भी वहां मौजूद था। तीनों युवकों ने उनके साथ हाथापाई की, लेकिन ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दिया था।

इसी रंजिश में रात्रि करीबन 11 बजे सुमित, सागर, अंकित, दीपक, रोबिन, दर्शन और विक्रम ने उनके घर के पास हमला कर दिया। चाचा 40 वर्षीय राममेहर बीच-बचाव करने लगे तो सागर ने उन पर सुआ से वार कर दिया। इसके बाद उस पर भी सुआ से हमला कर दिया था। शोर सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपित वहां से भाग गए।

WhatsApp Group Join Now

परिजनों ने उसे और उसके चाचा को अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने चाचा राममेहर को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में पता चला कि सुआ राममेहर के दिल में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। राममेहर अपने पीछे तीन बेटी, एक बेटा और पत्नी को छोड़ गया है। राममेहर मजदूरी का कार्य करता था।


बताया जा रहा है कि राममेहर के घर के पास पंचायती बेंच रखे हुए हैं। वहां गांव के कुछ युवक बैठ जाते थे और असभ्य भाषा में बात करते थे। लोग कई बार इन युवकों का विरोध कर चुके थे। इस वारदात में वह युवक भी शामिल थे जिनका विरोध हुआ था।

एसआई रवि, प्रभारी, थाना तितरम ने बताया कि शिकायत के आधार पर 7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आस पास की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।