home page

हरियाणा प्रदेश के गांव में कोबरा को पकडक़र व्यक्ति दिखा रहा था करतब, काटने से हो गई मौत

 | 
हरियाणा प्रदेश के गांव में कोबरा को पकडक़र व्यक्ति दिखा रहा था करतब, काटने से हो गई मौत

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी ख्खबरों में करनाल जिला के गांव संधीर से हैं। जानकारी के अनुसार गांव में एक व्यक्ति द्वारा कोबरा सांप को पकडक़र करतब दिखा रहा था। व्यक्ति को करतब दिखाना महंगा पड़ गया। जब व्यक्ति ने कोबरा सांप से लोगों को करतब दिखाने लगा तो सांप ने उसकी अंगुली को काट लिया। इससे व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति शौकिया तौर पर सांप को पकड़ता था, इसी के साथ ही करतब भी करता था। संधीर के मुखिया के मुताबिक 35 साल का राजिंद्र अविवाहित है। जो मजदूरी करता था और उसे सांप पकडऩे का भी शौक था। गांव के श्मशान घाट में निर्माण कार्य चल रहा है।


वहां ईंटें उठा रहे थे तो उन्हें एक काले रंग का सांप दिखाई दिया, सांप को पकड़वाने के लिए उन्होंने स्नेकमैन सतीश फफडाना को मोबाइल किया था। वह रास्ते में ही था कि इस दौरान गांव का राजिंद्र मौके पर पहुंच गया। उसने उस सांप को पकड़ लिया।
इसके बाद वह जैसे की सांप को लेकर वह चलने लगा तो उस सांप ने उसकी अंगुली पर काट दिया। उसकी अंगुली से खून निकलने लगा, बताया जा रहा है कि वह उस खून को अपने ही मुंह से चूस गया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे चिकित्सकों के पास लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

WhatsApp Group Join Now