home page

हरियाणा प्रदेश के जिंदल पेट्रो गोदाम में लगी भंयकर आग, लाखों रुपये का माल जलकर हुआ राख;

 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में अंबाला जिला से हैं। जिला के मंडोर स्थित जिंदल पेट्रो के गोदाम में सोमवार सु    बह करीबन 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इसके बाद आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया कि गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सारे एरिया में काले धुएं का गुबार छा गया। इस घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को दी गई। 

इसके बाद घटना के बारे में सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की कई गाडय़िां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार पता चला है कि जिंदल पेट्रो के इस गोदाम में पेट्रोलियम उत्पाद, ऑयल व केमिकल से जुड़े सामान का स्टॉक था। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश इतनी अधिक थी कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को गोदाम के नजदीक जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार एहतियात के तौर पर गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों को दूर कर दिया गया है। गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने के कारण अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

WhatsApp Group Join Now