मॉल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान 900 से अधिक लोग थे अंदर
हरियाणा प्रदेश के पानीपत में सेक्टर-25 स्थित मित्तल मेगा मॉल में शनिवार देर रात्रि के वक्त भूतल बाहरी तरफ पर स्थित कपड़ा और जूते के शोरूम में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मॉल के अंदर आग लगते ही खरीदारी कर रहे लोगों में हडक़ंप मच गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसे हालात बन गये।
इस मामले में वक्त रहते मॉल खाली करा लिया गया, लेकिन प्रश्र यह उठता है कि क्या सभी फायर अलार्म, स्प्रिंकलर और इमरजेंसी गेट सक्रिय थे।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त मॉल में आग लगी उस वक्त में करीबन 850 से अधिक लोग थे। हालांकि मॉल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से लोगों को तुरंत प्रवेश और निकास द्वारों के माध्यम सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रत्यशदर्शी ने बताया कि आग पहले एक शोरूम में लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर पास के सरे शोरूम तक पहुंच गई। इसके बाद तो कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे धुआं पूरे भूतल में भर गया। उस वक्त माल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, क्योंकि शाम केया शो में सिनेमा हॉल में 2 फिल्में चल रही थीं, जो रात्रि नौ बजे शुरू हुई थीं। आग की सूचना मिलते ही मॉल में अफरा-तफरी मच गई। सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शक भी तुरंत सीढय़िों से नीचे उतरकर बाहर निकल आए। दूसरी मंजिल पर स्थित होटल में खाना खा रहे लोग भी बिना देर किए बाहर की ओर भागे। करीबन दस मिनट के भीतर पूरा माल खाली करा लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आगजनी के बारे में पता चलते ही फायर बिग्रेड विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की 3 गाडय़िां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीबन 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग पर वक्त रहते नियंत्रण पा लेने से बड़ी दुर्घटना टल गई, शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया है।
मित्तल मेगा मॉल में लगी आग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। मॉल जैसे भीड़भाड़ वाले एरिया पर फायर सेफ्टी सिस्टम का पूरी तरह दुरुस्त होना बहुत जरूरी है।
