महाशिवरात्रि पर्व तैयारियों को लेकर श्री बाबा तारा जी कुटिया में हुई बैठक, 15 फरवरी को लगेगा अटूट भंडारा
उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक केंद्र श्री बाबा तारा जी कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम ) में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विगत वर्षों की तरह विशाल आयोजन होगा। आगामी 15 फरवरी को अटूट भंडारा लगेगा जिसमें लाखों लोग अपनी श्रद्धा की हाजिरी लगाएंगे। महाशिवरात्रि पर कुटिया में विशाल भंडारा लगेगा। महाशिवरात्रि की सुबह विश्व कल्याण की भावना से हवन यज्ञ होगा।
आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक बैठक श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में हुई।
सिरसा की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं कुटिया के श्रद्धालु बैठक में शामिल हुए। सभी सेवादारों को उनकी डयूटी सौंपी गई। सेवा के लिए बढ़चढक़र अपने नाम दर्ज करवाए। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने ब्रह्मलीन बाबा श्री तारा जी की तपस्या और चमत्कारों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि श्री तारकेश्वरम धाम में सावन शिवरात्रि एवं महाशिवरात्रि को भव्य आयोजन होते हैं। इस बार महाशिवरात्रि को विश्व प्रसिद्ध शिवपुराण कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा होनी थी लेकिन कथा तारीख की व्यवस्था न बनने से आगे आयोजन होगा। इस बार महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को श्री बाबा तारा जी कुटिया में विशाल अटूट भंडारा लगेगा।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि सेवादारों को दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने लंगर सेवा, सफाई व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, वीआईपी पंडाल व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था, पूछताछ, और शिकायत केंद्र, डिस्पेंसरी व्यवस्था,स्टेज व्यवस्था, कुटियामेन गेट, लाइट और जनरेटर, साऊंड लगाने की व्यवस्था में लगे सेवादारों के नाम बताए।
गोबिंद कांडा ने समर्पित होकर सेवाएं देने वाले भक्तों की भावना को साधुवाद दिया। बैठक का संचालन सेवक महावीर शर्मा ने किया।
इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, श्री सालासर धाम मंदिर प्रबंधक समिति के प्रधान गोपाल सर्राफ, नगर पार्षद अंग्रेज बठला, हेमकांत शर्मा, राजन शर्मा, रोहताश वर्मा, सुनील, नरेन्द्र कटारिया, मोहित जोशी, जोगेन्द्र, जसपाल, नीरू बजाज, बलविन्द्र सिंह, जोगेन्द्र भुल्लर, सुशील शर्मा, अजय कुमार, प्रेम सैनी, सनप्रीत सोढी, अमित शर्मा, ईश्वर शर्मा, प्रिंस शर्मा, इंद्रोष गुज्र्जर, दिपांशु सहित अन्य मौजूद थे।
