सिरसा अनाज मंडी में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस-आढ़ती की बैठक आयोजित
mahendra india news, new delhi
सिरसा दी एसोसिएशन आढ़तीयान अनाज मंडी सिरसा के कार्यालय में वीरवार को आगामी सीजन को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIRSA SP दीपक सहारण मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां मंडी प्रधान प्रेम बजाज सहित आढ़तीगण ने विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि सिरसा मंडी की कई फर्में फ्रॉड कर चुकी हैं, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में आगामी सीजन के दौरान मंडी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक राइडर्स की नियुक्ति और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मंडी का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग देगा। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी, ट्रैफिक थाना प्रभारी, इकनॉमिक सेल और साइबर क्राइम से जुड़े अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
SIRSA पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने अभेद्य हरियाणा पुलिस ऐप डाउनलोड ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से धमकी भरे फोन नंबर स्वत: ब्लॉक किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी आढ़तियों से ऐप डाउनलोड कर फ्रॉड से बचाव करने की अपील की। बैठक में मंडी उपप्रधान राजू सुधा, महासचिव राजेंद्र नढा, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोयल, धर्मपाल जिंदल, नरेश मक्कड़, हरदेव भुल्लर, धर्मचंद गर्ग, राजन बावा, सुरेश मित्तल, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता, सह सचिव संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे।
