home page

रानियां विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

 | 
A meeting was held with representatives of political parties regarding the special intensive revision campaign of voter lists of Rania Assembly constituency

mahendra india news, new delhi
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार एवं रानियां विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी शुभम ने की।

बैठक में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी शुभम ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया केवल नाम जोड़ने या हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को अधिक प्रमाणिक और अद्यतन बनाने का व्यापक अभियान है।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा उन्हें भरवाकर वापस प्राप्त करेंगे। सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।