home page

मामूली कहासुनी से खूनी संघर्ष में, सनकी ने पति-पत्नी और एक महिला की कर दी हत्या, ट्रिपल मर्डर से हरियाणा में दहशत

 | 
A minor altercation escalated into a bloody brawl, with a maniac killing a husband, wife, and a woman. The triple murder has terrorized Haryana
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में सोनीपत से हैं। जहां पर कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैटों में संडे की आधी रात्रि मामूली कहासुनी से विवाद हो गया। इसके बाद इस विवाद ने तो खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दंपती समेत 3 लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद एरिया में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

मूलरूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी 50 साल का विजय व उसकी 47 साल की पत्नी सुनीता हाल में हाल टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 में प्रथम तल पर रहते थे। वहीं मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी 32 साल की स्वाति बीपीएल फ्लैट नंबर-1431 द्वितीय तल पर रहती थी। संडे रात्रि करीबन 12 बजे बीपीएल फ्लैट नंबर-1426 निवासी ब्रह्म प्रकाश के साथ विजय की आपसी कहासुनी हो गई। ब्रह्म प्रकाश मूलरूप से झज्जर के गांव  दिशोर खेड़ी का निवासी है। मामूली झगड़े में विवाद बढ़ गया। 

जानकारी के अनुसार झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों के अंदर रहने वाले व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढऩे पर  ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से विजय, सुनीता और स्वाति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गया। 

WhatsApp Group Join Now

इस घटना की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद तीनों शवों को सामान्य अस्पताल में भेज दिया। जहां पर आज सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश व पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।