home page

एक मां का आंचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता: चारू गोयल

 | 
NEWS

Mahendra india news, new delhi
 द आर्यन स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एलकेजी से लेकर दूसरी कक्षा तक बच्चों ने अपनी माताओं को कार्ड देकर प्यार जाहिर किया। इस अवसर पर माताओं और बच्चों ने कैटवॉक भी किया। कहीं बच्चों ने रंगों के जरिये कागजों पर मां की ममता को उकेरा तो कहीं उनके संग खेलकर मस्ती की। किसी ने मां के लिए गुलदस्ता बनाया तो किसी ने मां की ममता को शब्दों में पिरोया।

कोई मां की दी सीख को सांझा करता दिखा तो किसी ने मम्मी को भगवान की संज्ञा दी। स्कूल में मां और बच्चों को लेकर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए। वहीं बच्चों के साथ कार्यक्रम में शिरकत कर माताएं भी उत्साहित दिखीं। छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में 'तू कितनी अच्छी है...', 'चंदनिया छुप जाना रे' 'तुझे सब है पता...' सहित अन्य गीतों पर डांस पेश किया, जिसकी उपस्थिति ने तालियों की करतल ध्वनि से सराहना की।

वहीं माताओं ने भी अपनी प्रस्तुति से बच्चों के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा किए गए कार्यक्रम की तहदिल से सराहना की। डायरेक्टर चारू गोयल ने कहा कि एक मां का आंचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। मां का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि वो अपने बच्चों की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, एक मां बिना ये दुनिया अधूरी है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्तों में से एक है। मां बच्चों के लिए कोई भी बलिदान देने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने कहा कि मां की ममता और स्नेह और पिता का अनुशासन किसी भी मनुष्य के व्यक्तित्व को बनाने में अह्म भूमिका निभाता है। प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी व मीनू सभ्रवाल ने भी बच्चों व उनकी माताओं को इस खास दिवस की बधाई दी। इस मौके पर बच्चों ने अपनी माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया।