home page

गांव रंधावा का मुर्रा नस्ल का झोटा गिरा शेरांवाली नहर में, ग्रामीणों ने कड़ी मश्कत के बाद बचाया

 | 
news
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव रंधावा का मुर्रा नस्ल का झोटा शेरांवाली नहर में रविवार के दिन अचानक गिर गया। गांव के ग्रामीणों ने कड़ी तत्परता के साथ उसे बचा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पंख्चायती झोटा शेरांवाली नहर में पानी पीने के लिए आया था। इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने से नहर में बह गया। इसके बारे में जैसे ही ग्रामीणों को पता चला मौके पर पहुंच गये। 

शेरांवाली नहर में गिरे झोटे निकालने के लिए ग्रामीण एकत्रित हो गये। इसके बाद ग्रामीणों ने एक किलोमीटर तक नहर में कड़े संघर्ष के बाद पंचायती झोटे को बाहर निकाल लिया। गांव के ग्रामीण सवाई सिंह, बलराम शर्मा, भरत सिंह राठोड़ व गो सेवकों ने बताया कि पंचायती झोटा अचानक नहर मेें गिर गया। इसके बाद कड़ी मश्कत के बाद झोटे को निकाल लिया गया है।