home page

सिरसा में चिकित्सा के क्षेत्र में नया मील का पत्थर: आस्था हॉस्पिटल में अत्याधुनिक हृदय रोग सेवाओं का आगाज़, डॉ. आदित्य गोयल ने संभाली कमान

 | 
A new milestone in healthcare for Sirsa: State-of-the-art cardiac services launched at Aastha Hospital; Dr. Aditya Goyal takes charge

mahendra india news, new delhi
सिरसा । डबवाली रोड स्थित सिरसा के प्रतिष्ठित आस्था हॉस्पिटल ने आज चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। सिरसा और आसपास के जिलों के दिल के मरीजों के लिए आज का दिन एक वरदान साबित हुआ है। अस्पताल संचालक डॉक्टर रजनीश नरूला, डॉक्टर ताजेंद्र सिंह, डॉक्टर सौरभ गुप्ता और सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य गोयल आज अस्पताल प्रांगण में मीडिया से रूबरू हुए।

इस दौरान सिरसा में दिल की बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक और इंटरनेशनल लेवल की सुविधाओं को अपडेट किया हैं। डॉक्टर रजनीश नरूला ने कहा कि अब तक सिरसा के लोगों को माइनर या मेजर हार्ट अटैक, ब्लॉक नसें या वाल्व की खराबी के लिए सिरसा में मिलने वाली सुविधाएं और बेहतर कर दी गई हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य गोयल ने बताया कि अस्पताल में अब दिल के मरीजों के लिए वो तमाम आधुनिक मशीनें और सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं, जो बड़े मेट्रो शहरों के अस्पतालों में होती हैं। दिल की नसों के ब्लॉकेज का तुरंत और सटीक पता लगाने, बिना देरी किए ब्लॉक नसों को खोलकर स्टेंट डालने की वर्ल्ड-क्लास सुविधा, मरीजों के दिल की धड़कन कमजोर हो जाती है, उनके लिए आधुनिक पेसमेकर लगाने की व्यवस्था, दिल के वाल्व से जुड़ी गंभीर समस्याओं का आधुनिक पद्धतियों से इलाज इत्यादि व्यस्थाएँ की गई हैं।

डॉ. आदित्य गोयल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल के दौरे के मामले में पहला एक घंटा 'गोल्डन ऑवर' होता है। अगर मरीज को उसी वक्त सही इलाज मिल जाए, तो उसकी जान 100% बचाई जा सकती है। सिरसा में इन सुविधाओं के न होने से पहले बहुत समय बर्बाद होता था। हमारा मकसद है कि सिरसा और आसपास के हर नागरिक को बेहद किफायती दरों पर सबसे बेहतरीन और तुरंत इलाज मिले।

WhatsApp Group Join Now

डॉक्टर रजनीश नरूला ने कहा कि आस्था हॉस्पिटल का यह कदम सिरसा के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इसके अलावा सामान्य एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सामान्य चिकित्सा (मेडिसिन), कैंसर सर्जरी (ऑन्को सर्जरी), न्यूरोसर्जरी, डायलिसिस यूनिट, यूरोलॉजी, हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण (ऑर्थोपेडिक्स) इत्यादि विभाग अस्पताल में संचालित हैं। उल्लेखनीय हैं कि डॉक्टर आदित्य से पूर्व प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर तेजेंद्र व हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने पिछले महीने जॉइन किया था जिससे सिरसा को बेहतर सुविधाएं मिल रही है।