home page

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, हरियाणा प्रदेश में आज रात्रि से बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बरसात

 | 
A new western disturbance is active, and the weather in Haryana will change from tonight, with heavy rain expected
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हरियाणा आज रविवार रात्रि सेे मौसम में बदलाव होगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण सोमवार से प्रदेश में फिर से बरसात की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान बढ़ा है और हरियाणा प्रदेश के जिला सिरसा का तापमान 39.3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानियों ने आने वाले दिनों में बरसात से तापमान फिर से कम होने की संभावना व्यक्त की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मौसम में परिवर्तन हो रहा है। रविवार के दिन हवाएं चल रही हैं। वहीं आने वाले दिनों में लगातार बरसात से तापमान फिर से कम होने की उम्मीद है। पिछले दिनों हुई वर्षा के चलते तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया था।

इस तरफ बढ़ेगा पश्चिमी विक्षोभ
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विवि कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 मई 2026 तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान रविवार 10 मई रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की उम्मीद है। इसी के आंशिक प्रभाव से 11 से 13 मई के दौरान हरियाणा में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज-चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बरसात की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में अधिक बदलाव न होने तथा रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।