आज से नया पश्चिमी विक्षोभ, बरसात, तूफान की चेतावनी, 11 प्रदेशों में अलर्ट, आईएमडी के अनुसार ऐसा रहेगा मौसम
मौसम में आज वीरवार यानि 2 अप्रैल 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित 11 प्रदेशों में तूफानी बरसात देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।
इन 11 राज्यों में तूफानी बरसात का अलर्ट
1. दिल्ली
2. उत्तर प्रदेश
3. राजस्थान
4. मध्य प्रदेश
5. महाराष्ट्र
6. हिमाचल प्रदेश
7. उत्तराखंड
8. पंजाब
9. हरियाणा
10. छत्तीसगढ़
11. जम्मू-कश्मीर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी बिहार के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वी बिहार से मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पूर्वी बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक एक अन्य ट्रफ बनी हुई है। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
केरल तट के पास दक्षिण-पूर्व अरब सागर में भी एक परिसंचरण बना हुआ है।2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय में बरसात और हल्की बर्फबारी हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में गरज-चमक के साथ बरसात संभव है। 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की तीव्रता बढऩे की उम्मीद है। केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बरसात जारी रह सकती है।
