सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र एयर गन लेकर पहुंचा, मचा हडक़ंप; पुलिस पहुंची स्कूल में
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के पानीपत शहर के एक राजकीय स्कूल में उस समय हडक़ंप मच गई। जब स्कूल में 9वीं कक्षा का एक छात्र अपने बैग में खिलौना नुमा पिस्तौल एयर गन लेकर पहुंच गया। विद्यार्थी के बैग में पिस्तौल देखकर अन्य विद्यार्थी घबरा गये। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्कूल के टीचरों को दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस स्कूल में पहुंची।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि 9वीं कक्षा का छात्र स्कूल में अपने बैग में पिस्तौल लेकर आया था। जब अन्य छात्रोंं ने उसके बैग में पिस्तौल देखी तो उन्होंने इसकी जानकारी अध्यापकों को दी। स्कूल के अध्यापकों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के बैग की जांच की तो उसमें एयर गन मिली।
पूछताछ में विद्यार्थी ने बताया कि वह इस पिस्तौल को कबाड़ी की दुकान से उठाकर लाया था। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि छात्र के बैग से एयर गन मिली है। इस केस में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
